छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ भारत न्यूज़ टेक्नोलॉजी बिजनेसदेशअन्य

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना (PMAY-U) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ छत्तीसगढ़ के पात्र नागरिकों के लिए सुनहरा अवसर, आवेदन फॉर्म शुरू

On: February 12, 2026 3:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---

pm awas yojana urban online form start 2026: प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लिए 01 करोड़ नए आवास का लक्ष्य रखा गया है। जो उम्मीदवार इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं वे ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते है। उसके बाद आपको योजना का लाभ दिया जायेगा। योजना के तहत 2.5 लाख यानी की ढाई लाख रूपये आपको आवास निर्माण के लिए दिया जायेगा। इसकी जानकारी विभाग के आधिकारिक वेबसाइट में अपलोड कर दिया है और ऑनलाइन लिंक भी एक्टिव हो गया है।

आधिकारिक वेबसाइटpmay-urban.gov.in
ऑनलाइन आवेदन हेतु लिंकक्लिक करे
योजना राशिढाई लाख रूपये
योजनाप्रधानमंत्री आवास योजना शहरी

प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी 2.0 (पीएमएवाई-यू 2.0) योजना का उद्देश्य सबके लिए आवास के दृष्टिकोण के साथ देशभर के सभी पात्र शहरी परिवारों को सभी मौसम के अनुकूल पक्के आवास उपलब्ध कराना है। इस योजना को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा लागू किया जा रहा है, यह योजना पात्र परिवारों को निम्न चार घटकों के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान करती है:

  • लाभार्थी आधारित निर्माण (बीएलसी): इस योजना के बीएलसी घटक के तहत, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उन पात्र परिवारों को, जिनकी वार्षिक आय ₹3 लाख तक है, अपनी उपलब्ध भूमि पर 45 वर्गमीटर तक के नए पक्के आवास बनाने के लिए ₹2.5 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • भागीदारी में किफायती आवास (एएचपी): भागीदारी में किफायती आवास (एएचपी) घटक के तहत ईडब्ल्यूएस लाभार्थियों को पक्का मकान स्वामित्व में देने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस घटक के तहत 30-45 वर्गमीटर कारपेट क्षेत्रवाले किफायती आवास सार्वजनिक/ निजी एजेंसियों द्वारा बनाए जाएंगे और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पात्र लाभार्थियों को आवंटन के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। ईडब्ल्यूएस लाभार्थियों (वार्षिक आय₹3 लाख तक) को आवास खरीदने के लिए केंद्र और राज्य एजेंसियों द्वारा ₹2.5 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
PMAY-U 2.0 योजना के अंतर्गत निम्नलिखित दस्तावेज़ लगेंगे –
  • 1. आवेदक का आधार विवरण (आधार संख्या, आधार के अनुसार नाम, जन्म तिथि)।
  • 2. परिवार के सदस्यों का आधार विवरण (आधार संख्या, आधार के अनुसार नाम, जन्म तिथि)।
  • 3. आवेदक के सक्रिय बैंक खाते का विवरण (खाता संख्या, बैंक का नाम, शाखा, IFSC कोड) जो आधार से जुड़ा हो।
  • 4. आय प्रमाण। (केवल पीडीएफ फाइल,साइज़ 100kb)
  • 5. भूमि दस्तावेज (लाभार्थी आधारित निर्माण बीएलसी घटक के मामले में)। (केवल पीडीएफ, फाइल साइज़ 1mb)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment