छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ भारत न्यूज़ टेक्नोलॉजी बिजनेसदेशअन्य

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती को मिली स्वीकृति

On: February 4, 2026 4:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती को मिली स्वीकृति

रायपुर, 03 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में शिक्षकीय संसाधनों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राज्य शासन ने कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर नवीन भर्ती की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
स्कूल शिक्षा विभाग के विभागीय आदेश के माध्यम से पूर्व में 4708 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति प्रदान की गई थी। इसके अतिरिक्त विभागीय प्रस्ताव के अनुरूप 292 सहायक शिक्षकों के नवीन पदों के सृजन की सहमति देते हुए उन पर भी भर्ती की अनुमति प्रदान की गई है। इस प्रकार कुल स्वीकृत पदों की संख्या अब 5000 हो गई है।
उक्त भर्ती की अनुमति वित्त विभाग की सहमति के आधार पर प्रदान की गई है। इस निर्णय से राज्य के शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही यह निर्णय शिक्षण क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment